सोनभद्र

न्याय पंचायत जरहा में डिजिटल जनगणना अभियान की हुई शुरुआत

— घर घर जाकर शिक्षक जुटा रहे जानकारी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) म्योरपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न न्याय पंचायतों में शुक्रवार से डिजिटल जनगणना अभियान शुरू हो गया है। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर लोगों की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्र कर रहे हैं।

जरहा न्याय पंचायत में मनु वर्मा, घासी राम, महेंद्र कुमार सिंह, राम अशोक देव नारायण गुप्ता, वजीफ शेख, अंगद राजभर और धनंजय शर्मा सहित कई शिक्षक इस जनगणना कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह पहली बार है जब पूरे देश में डेटा संग्रह के लिए डिजिटल तकनीक और मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है।
सरकार के अनुसार, इस अभियान में करोड़ों परिवारों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे भविष्य में शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

इस बार की जनगणना में नागरिकों को ऑनलाइन ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे वे स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App