सोनभद्र

म्योरपुर पंचायत भवन व अतिथि गृह का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

“भाजपा सरकार में शहरों की तर्ज पर गांव भी बन रहे स्मार्ट” : संजय गोंड

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर कस्बे में शुक्रवार को नवनिर्मित पंचायत भवन एवं अतिथि गृह का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड, विशिष्ट अतिथि एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में म्योरपुर ग्राम पंचायत को उत्तर प्रदेश में चौथा तथा जनपद सोनभद्र में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्य अतिथियों ने ग्राम प्रधान को विशेष रूप से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने कहा कि म्योरपुर पंचायत भवन परिसर में निर्मित अतिथि गृह और सभागार ग्रामीण विकास की नई मिसाल है। उन्होंने कहा कि इतना आधुनिक और सुंदर पंचायत भवन देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी सदन में बैठे हों। उन्होंने बताया कि जनपद का म्योरपुर पहला गांव है, जहां पंचायत सचिवालय के साथ-साथ बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनप्रतिनिधि सदन में क्षेत्र के विकास की आवाज लगातार उठाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में म्योरपुर पंचायत का चौथा स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी दुनिया में विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि म्योरपुर ग्राम पंचायत ने विकास कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत भवन का कायाकल्प हुआ है और पंचायत क्षेत्र में विकास की नई पहचान बनी है। कार्यक्रम के दौरान गांव के कई सम्मानित नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीडीओ दिनेश मिश्रा, एडीओ अजय कुमार, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका ,दीपक सिंह, लालता जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव,सुजीत सिंह,दीपक अग्रहरी (वार्ड सदस्य), अभिषेक कुमार श्रीवास्तव (जिला मंत्री युवा मोर्चा), होरिलाल पासवान, ओम अग्रहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान अहमद खान, अमित रावत,भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App