सोनभद्र

ससनई में 15 गोवंशों के साथ चार अंतर्राज्यीय गौतस्कर गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
स्थानीय पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम ससनई में पुलिस टीम ने 15 गोवंशों के साथ चार अंतर्राज्यीय गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर गोवंशों को पैदल हांककर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे उनके नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम ससनई में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से कुल 15 गोवंश बरामद किए, जिनमें 9 बैल, 3 गाय, 2 बछिया एवं 1 बछड़ा शामिल हैं। बरामद सभी गोवंशों को नियमानुसार सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बबलू चौधरी पुत्र विश्नु चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा, रामलाल चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा झारखंड, विश्नु चौधरी पुत्र भंगी चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा झारखंड तथा धुरमल चौधरी पुत्र स्व. सहदेव चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा झारखंड शामिल हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं सहित गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक बृजनाथ यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय सहित राजेश यादव, विपिन जायसवाल, सूरज कुमार एवं राजेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App