सोनभद्र

रेणुकूट वन प्रभाग में तेंदूपत्ता तुड़ान शुरू, 10 हजार मजदूर जुटेंगे

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
वन प्रभाग रेणुकूट के 1 लाख 42 हजार हेक्टेयर में फैले वन क्षेत्र में बुधवार से तेंदूपत्ता तुड़ान कार्य शुरू होगा गया इसके लिए वन निगम ने 419 फड़ों के माध्यम से 72 हजार 600 बोरी मानक गड्डी का लक्ष्य निर्धारित किया है।
तेंदूपत्ता सीजन शुरू होते ही लगभग दस हजार मजदूर अगले दस दिनों तक जंगलों में डेरा डालकर तपती धूप के बीच तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करेंगे। वन विभाग और वन निगम ने सभी फड़ों पर खरीद की तैयारी पूरी कर ली है।
सेक्शन अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि बुधवार से सभी 419 फड़ों पर तेंदूपत्ता खरीद शुरू हो जाएगी। मजदूरों को पांच दिन की मजदूरी नगद दी जाएगी, जबकि शेष भुगतान उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
मजदूरों का कहना है कि इस वर्ष आंधी और बारिश के कारण तुड़ान कार्य थोड़ी देरी से शुरू हो रहा है, लेकिन पत्तों की गुणवत्ता अच्छी है। मजदूर किशुन, सुग्रीव, बलराम और शिवशंकर समेत अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि उत्तर प्रदेश में भी तेंदूपत्ता का दाम छत्तीसगढ़ के बराबर किया जाए।
डीएफओ कमल कुमार ने बताया कि दाम में अंतर होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसे देखते हुए सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App