साइबर थाना ने अश्लील पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया शेयर अपलोड करने वाले दुद्धी ओबरा निवासी युवक को किया गिरफ्तार

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) साइबर थाना ने अश्लील पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया शेयर अपलोड करने वाले दुद्धी ओबरा निवासी युवक को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल यौन शोषण से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट प्लेटफार्म पर अश्लील पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने वालों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कठोर कारवाई किए जाने हेतु साइबर सेल साइबर थाना को निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) पोर्टल एवं साइबर ट्रिपलाइन प्रणाली (सोशल मीडिया के माध्यम से child Pornography अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले लोगों एवं बाल यौन शोषण से सम्बन्धित सूचना प्रदेश की कानून व्यवस्था मे लगी एजेन्सियों को सूचना देने का काम करती है।) के माध्यम से सोशल मीडिया पर Child Pornography अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने संबंधी सूचनाएं NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनमें 2 शिकायत सोनभद्र से संबंधित पाया गया है।
जांच के दौरान साइबर सेल द्वारा संबंधित यूजर की मोबाइल डिटेल, आईपी डिटेल एवं प्रोफाइल डिटेल प्राप्त की गई, जिसमें अश्लील पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने वाले 2 आरोपी के नाम प्रकाश मे आए। आरोपी की गिरफ्तारी एवं डिवाइस सत्यापन हेतु प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना दुद्धी एवं थाना ओबरा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कारवाई हेतु निर्देशित किया गया जिसमें आज सफलता प्राप्त करते हुए सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से इंटरनेट प्लेटफार्म पर अश्लील पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने वाले सैफ को दुद्धी राहुल कुमार को ओबरा से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सैफ पुत्र खजमुद्दीन निवासी वार्ड न 9 रामनगर दुद्धी
2. राहुल कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी गुरुद्वारा गली चोपन रोड ओबरा
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उनके मित्रों का एक सोशल मीडिया ग्रुप है जिसमे इंस्टाग्राम फेसबुक आदि माध्यमों से एक दूसरे को वीडियो भेजे जाते थे। आरोपी ने बताया कि उक्त अश्लील वीडियो अधिक व्यूज प्राप्त करने एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया वेबसाइट प्लेटफार्म पर अपलोड शेयर किए जाते थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर थाना साइबर सेल, जनपद सोनभद्र।
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
प्र0नि0 सदानन्द राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
चौकी प्रभारी दुद्धी हरिकेश राम आजाद, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 शिवनन्दन सिंह, का0 अखिलेश यादव, का0 सुनील रावत, का0 अभिषेक तिवारी, साइबर थाना/साइबर सेल टीम, जनपद सोनभद्र।



