सोनभद्र

पत्नी से विवाद के बाद ट्रांसमीटर टावर पर चढ़ा अधेड़, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी निवासी 40 वर्षीय राम लखन पुत्र पतिराज बुधवार की दोपहर पत्नी से विवाद के बाद घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर कठ बंधवा स्थित ट्रांसमीटर टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जब उसे टावर पर चढ़ा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्र हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अधेड़ को समझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जाता है कि अधेड़ नशे की हालत में था और पुलिस के सवालों का कोई जवाब नहीं दे रहा था। पुलिस लगातार उससे बातचीत करती रही और उसकी हर मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया।
काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद अधेड़ सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि अधेड़ ने नशे की हालत में ससुराल और साली के घर जाने की बात को लेकर पत्नी से विवाद किया था। विवाद के बाद वह घर से निकलकर सीधे ट्रांसमीटर टावर पर चढ़ गया था। पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App