सोनभद्र

नगर पंचायत के नहर पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के बढनीनाला के नहर खाते की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रही। तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने बताया कि नहर खाते की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान व टिन शेड डाल कर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने पर जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसमें आरोपी द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत सही पाई गई। उन्हें कब्जा हटाने की चेतावनी कई बार लिखित रूप से दी गई थी। लेकिन अतिक्रमण करने वाला कब्जा नहीं हटाया। सोमवार को एसडीएम दुद्धी निखिल यादव के निर्देश पर पुलिस बल कानूनगों व लेखपालों की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अवैध कब्जे को जेसीबी से हटवा दिया गया। जेसीबी मशीन (बुलडोजर) से अभी हटाने में दो दिनों तक समय लग सकता है। शिकायकर्ता संदीप गुप्ता व राकेश कुमार ने बताया कि बढ़नीनाला तालाब से निकली नहर के भूमि पर अवैध अतिक्रमण कृपाशंकर द्वारा किया गया था। उक्त भूमि पर माफियागिरी कर अवैध रूप से कब्जा किया था। जिसकी शिकायत लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष दर्जनों लोंगो के द्वारा की गई थी। उक्त भूमि अतिक्रमण मुक्त होने से पानी का निकास होगी। और आगे बसे हुए दर्जनों लोंगो को सड़क निकलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन की इस कारवाई से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App