सोनभद्र

अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज का किया विरोध प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को संयुक्त बैठक हुई। वैठक के बाद सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए सिविल बार एसोसिएशन रामलोचन तिवारी दुद्धी बार एसोसिएशन कुलभूषण पांडेय ने कहा कि लखनऊ में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। बैठक का संचालन सचिव दिनेश कुमार एडवोकेट ने किया। अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर मुंसिफ कोर्ट से तहसील परिसर पहुँच कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सचिव अंजनी सिंह, रामपाल जौहरी, अभिनय जायसवाल, रजनीश कुमार, दीपक यादव, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App