सोनभद्र

छत्तीसगढ़ सीमा पर तेंदूपत्ता तस्करी का भंडाफोड़, सात बाइक व तीन हजार गड्डी जब्त

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर रेंज के मनरू घुटरा छत्तीसगढ़ सीमा पर रविवार की रात वन विभाग ने तेंदूपत्ता तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बाइक और करीब तीन हजार गड्डी तेंदूपत्ता जब्त किया। बताया जा रहा है कि कथित तस्कर यूपी के जंगलों से तेंदूपत्ता तुड़वाकर बाइक के जरिए छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे, तभी छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
वन विभाग द्वारा पकड़ी गई सभी बाइक और तेंदूपत्ता को ट्रैक्टर पर लादकर पचावल वन विभाग कार्यालय ले जाया गया, जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई सात बाइकों में तीन बाइक यूपी नंबर की बताई जा रही हैं।
वन क्षेत्र के दरोगा हरिशंकर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का दाम यूपी की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। इसी कारण हर वर्ष सीमा क्षेत्रों में तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम यूपी सीमा के पास अंधेरे में पहले से घात लगाए बैठी थी। जैसे ही बाइक सवार तस्कर छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश किए, टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग की कार्रवाई देख तस्कर अपनी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। रेणुकूट डीएफओ कमल कुमार ने बताया कि म्योरपुर रेंज को सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में यूपी से छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App