सोनभद्र

आरंगपानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

म्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सीसी रोड, बंधी मरम्मत तथा पेयजल संकट जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीण शांति देवी ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में पानी का संकट गहरा गया है। जलस्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में नल-जल योजना के तहत जल्द पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की।
वहीं सुलेखा देवी ने कई वर्षों से टूटी पड़ी तेलिया गड़ई बांध की समस्या प्रमुख के सामने उठाई। उन्होंने कहा कि बांध टूटने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देवकुमारी ने बताया कि गांव में सीसी रोड के लिए कई बार नापी हो चुकी है और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि सामग्री को दूसरी जगह ले जाकर कार्य करा दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, देवकुमारी, कुसुम कुमारी, सुलेखा देवी, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य देवकुमारी, शांति देवी, दिलेश्वरी अगरिया, सीता कुमारी, शिव कुमारी पठारी, राजकुमारी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App