सोनभद्र

कोन मे ईंधन संकट से मचा हाहाकार पेट्रोल डीजल के लिए भटकते रहे लोग

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) विकास खंड कोन में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र के सभी पांचों पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने से सुबह से ही वाहन चालकों की लंबी भीड़ लगी रही। लोग पेट्रोल और डीजल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे, लेकिन कहीं भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी। अचानक उत्पन्न हुए इस संकट से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले कई लोग पेट्रोल नहीं मिलने के कारण बीच रास्ते से वापस लौट गए। वहीं डीजल के अभाव में ट्रक, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों के पहिए थम गए, जिससे परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित रही।
शादी-विवाह के मौसम में ईंधन संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारात ले जाने वाले वाहन, जनरेटर तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। कई लोग गैलन और डिब्बा लेकर घंटों पेट्रोल पंपों पर इंतजार करते रहे, लेकिन तेल नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती ईंधन समस्या से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App