सोनभद्र

जंगल में मिला महिला का नर कंकाल

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दुरुह जंगल व पहाड़ों से घिरा कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत करहिया के बासीन नावा टोला निवासी रमेश चेरो की पत्नी सुभगीया देवी का शव कंकाल के रूप में मिला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी दुद्धी व थाना निरीक्षक मौके पर मिले शव के अवशेष को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण व डीएनए के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में मृतका के पति रमेश चेरो ने कहा है कि बीते 10 मई को पड़ोस में ही विजय चेरो के यहां तिलक उत्सव के कार्यक्रम में दोनो बच्चे व पत्नी के साथ शामिल होने के लिए देर शाम गया था। तिलक उत्सव के पश्चात भोजन करने के बाद पत्नी से घर चलने की बात कही, मैं कुछ देरी के बाद पीछे से आ रही हूं परंतु देर रात तक घर नहीं आने के बाद मैंने उसे अपने रिश्तेदार सगे संबंधी में काफी खोजबीन व पूछताछ कई दिनों से कर ही रहा था कि इसी बीच घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में मवेशियों को चराने गए चरवाहों ने जंगल की झाड़ी में उठ रहे दुर्गंध व कंकाल के पास मौजूद साड़ी को देखकर किसी महिला के शव मिलने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय व उप निरीक्षक भानु प्रताप, नंदकिशोर मौके पर पहुंच कर शव के अवशेष को कब्जे में कर मौके पर ही पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App