सोनभद्र

मारकुंडी मे शराब के नशे मे धुत सरंहग किस्म के व्यक्ति द्वारा चालक की पिटाई कर किया समान क्षतिग्रस्त 25000 गायब करने का आरोप

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मे एक ट्रक चालक को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पीटा। आरोप है कि आरोपी ने ट्रक का सामान एंव शीसा क्षतिग्रस्त किया और केबिन से 25000 गायब कर दिए। यह घटना तब हुई जब चालक अपने वाहन का पिछला चक्का ठीक करा रहा था।पीड़ित चालक करन बियार के अनुसार, मारकुंडी निवासी आरोपी जबरन उसके ट्रक के केबिन में घुस गया इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे मां-बहन की भद्दी गालियां दीं और लात घूंसों से पिटाई की। उसने लोहे की रॉड से ट्रक का सामान भी तोड़ दिया उसने वाहन मालिक के भतीजे शशि कुमार उर्फ रिंकू को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर रोड पर पटक दिया। मेरे चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
करन बियार यह भी आरोप लगाया है कि ट्रक के केबिन में रखे 25000 गायब हैं। यह राशि वाहन मालिक के भतीजे शशि कुमार उर्फ रिंकू ने पार्ट्स विक्रेता को देने के लिए दी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान लक्की यादव पुत्र ननकु यादव, निवासी गुरमा मोड़, ग्राम पंचायत मारकुंडी के रूप में हुई। बताया गया है कि लक्की यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है।पीड़ित चालक ने सोमवार की सुबह चोपन थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उसने मामले की जाच कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कारवाई करने की मांग किया है। वही आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है पुलिस आरोपी को पकड़ने के साथ जाच पड़ताल मे जुटी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App