सोनभद्र

थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल)
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश पाल पुत्र रामधीन पाल निवासी बेलछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को 14 मई 2026 की रात लगभग 10:15 बजे कस्बा कोन स्थित तिलगुडवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अभिलेख के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। थाना कोन में उसके खिलाफ मु0अ0सं0 166/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App