सोनभद्र

आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले महेंद्र चेरो के परिजनों से मिले राज्यमंत्री व सदर विधायक

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवनी गांव में पहुंचकर संजीव गोंड़ व भूपेश चौबे ने जताया शोक, कहा- शासन पीड़ित परिवार के साथ
विगत दिनों आए भयंकर आंधी-तूफान में असामयिक काल के गाल में समाने वाले नगवां ब्लॉक के पवनी निवासी महेंद्र चेरो पुत्र कल्लू चेरो के घर आज प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ एवं सदर विधायक भूपेश चौबे पहुंचे।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शासन से प्राप्त चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर परिजनों के खाते में उपलब्ध कराने की बात कही।

राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि “दैवीय आपदा” में महेंद्र चेरो का असमय जाना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।आज शासन द्वारा चार लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। परिवार को पेंशन, आवास व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आंधी-तूफान की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पीड़ित परिवार के दुख में हम सभी शामिल हैं। शासन-प्रशासन से जो भी मदद संभव होगी प्राथमिकता पर दिलाई जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को पात्रता अनुसार अन्य योजनाओं का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह आई तेज आंधी में पेड़ गिरने से महेंद्र चेरो की मौके पर ही मौत हो गई थी। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राज्यमंत्री व विधायक को सामने देख मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
इसके अतिरिक्त उसी गांव के रहने वाले जीतेन्द्र पासवान पुत्र कैलाश पासवान की कल मोटरसाइकिल दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी थी उनके घर जा कर भी परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जायसवल,ओम प्रकाश जायसवाल,अवधेश पटेल,महेश पटेल,राम लक्षन साहनी,कन्हैया चौबे,संजय सिंह,अशोक सिंह,शिवाजी सिंह,समेत प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App