सोनभद्र

वाहन पोर्टल मे तकनीकी खराबी से परिवहन सेवाए प्रभावित वाहन स्वामी धैर्य पूर्वक ले काम – एआरटीओ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल में पिछले कुछ दिनों से आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण परिवहन कार्यालय के कार्यों एवं आमजन को मिलने वाली विभिन्न सेवाओं पर असर पड़ा है। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल के संचालन में बाधा आने से कई आनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि वाहन एप्लीकेशन को पुराने सर्वर से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर माइग्रेट किया जा रहा है। माइग्रेशन प्रक्रिया के दौरान अप्रत्याशित तकनीकी खराबियां उत्पन्न होने से पोर्टल सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की विशेष तकनीकी टीम लगातार कार्य कर रही है।

एआरटीओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के पूर्ण समाधान तक धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। पोर्टल की सेवाएं सामान्य होते ही नागरिकों को सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App