सोनभद्र

अखिलेश मिश्रा का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 4 लाख के गाजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) अखिलेश मिश्रा का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 4 लाख के गाजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। 6 बोरी में कुल 52.2 किलो गाजा, टाटा मन्जा नं0 UP16AJ 9293, व 2740 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चोपन एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने मय हमराही एसआई रामज्ञान सिंह यादव,हेड कांस्टेबल अजय यादव,मन्टु सिंह,हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार सरोज करगरा मोड़ पर वाहन चेकिग के दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर चोपन के तऱफ से एक डार्क मैरुन कलर कि टाटा मन्जा कार बिना नम्बर प्लेट के रोकवा कर करगरा मोड से 10 मीटर करगरा के तरफ बहदग्राम मारकुण्डी के पास चेक किया गया तो उसमे 6 बोरी में कुल 52.2 किलो गाजा बरामद हुआ है आरोपी प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी गडेडियेनपुरवा सेमरी चकपिहानी एकौना श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि मै उपरोक्त गाजा को उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।

फरार आरोपी का विवरण
1. शशांक उर्फ राहुल मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी केशवापुर भिंगा श्रावस्ती
2. उदय प्रसाद मेहता पुत्र अर्जुन प्रसाद मेहता निवासी सिन्दुर नगवा कोरो हजारीबाग झारखण्ड

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App