सोनभद्र

मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बने एम.वी.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, शानदार परीक्षा परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि संस्कार, समर्पण और सतत परिश्रम की पहचान होती है। इसी सत्य को चरितार्थ करते हुए माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम प्रस्तुत कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के होनहार छात्र पृथ्वी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आराध्या सिन्हा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभिनव तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता की नई मिसाल कायम की। इसके अतिरिक्त आयुषी मौर्या, शम्भावी सिंह एवं सुजाता अग्रहरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। वहीं शिवम सिंह, श्रद्धा चौबे, शुभम मिश्रा एवं सक्षम गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के इन परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और प्रेरणा मिले तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत, अभिभावकों का सहयोग तथा विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं।उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से भी जोड़ने का कार्य करता रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने और जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार द्विवेदी, विशेष पाठक, कृष्णानंद मिश्रा, कृष्णा मिश्रा (आईटी हेड), संजय पाण्डेय, आशीष शुक्ला, अमित पटेल, अशोक कुमार, अमित त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के चेहरे पर भी गर्व और खुशी की मुस्कान ला दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौकी परिसर मे तेज आंधी तूफान से सरकारी गाड़ी पे गिरा पेड़ बाल बाल बचे पुलिसकर्मी इमरती कॉलोनी की जलभराव समस्या पर सख्त हुए डीएम, नाले की सफाई के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बने एम.वी.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, शानदार परीक्षा परिणाम से क्... कोन की बिटिया ने नाम किया रौशन सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षे... सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता टैंकर की टक्कर मे तीन घायल कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार धन उगाही ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह का धीरेंद्र चौधरी,नागेश सिंह ने पर्दा...
Download App