सोनभद्र

कोन की बिटिया ने नाम किया रौशन सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन की बिटिया ने नाम किया रौशन सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा मे 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा आशी गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आशी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

मूल रूप से कोन क्षेत्र की निवासी आशी गुप्ता एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता जयदीप गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आशी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह रही कि आशी प्रतिदिन अपने मूल निवास कोन से लगभग 40 किलोमीटर दूर डाला स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के लिए जाया करती थीं। लंबी दूरी तय करने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दिया।

आशी के पिता जयदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। हाईस्कूल परीक्षा में भी उसने बेहतर अंक प्राप्त किए थे, जिसके बाद उसने इंटरमीडिएट की तैयारी और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ की। उन्होंने बताया कि आशी नियमित रूप से अध्ययन करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर सदैव सजग रहती थी।

परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों ने मिठाई खिलाकर आशी को बधाई दी। आशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

वही पिता जयदीप गुप्ता ने सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का आशी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र छात्राओ को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App