सोनभद्र

सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक


बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीआरबी जवान नीरज कुमार यादव (32) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार तड़के उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।यह दुर्घटना मंगलवार शाम दरनखांड़ मोड़ के पास हुई। जवान नीरज कुमार यादव अपने साथी भीम सिंह के साथ दरनखांड़ गांव से प्राप्त एक सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे।जब वे मोड़ पर कॉलर के बारे में पूछताछ कर रहे थे, तभी रेणुकूट से अंबिकापुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।इस हादसे में नीरज समेत तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें नीरज और सौरभ की स्थिति बेहद नाजुक थी।दुर्घटना के तुरंत बाद नीरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार तड़के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।मृतक जवान नीरज कुमार यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के नरसिंह गढ़ के निवासी थे। उनके निधन के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App