सोनभद्र

वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय तथा सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंगलवार को वरिष्ठ साहित्यकार एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर से उनके आवास पर मुलाकात की। अजय शेखर पिछले आठ माह से अस्वस्थ चल रहे हैं। नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र नीरव तथा साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान अजय शेखर के साहित्य, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, कवि जगदीश पंथी, प्रभात सिंह चन्देल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हाजी फरीद खान, स्वामी अरविन्द सिंह, मृदुल मिश्रा, सुशील पाठक, अमरेश देव पांडेय, दया शंकर देव पाण्डेय, गोपाल स्वरूप पाठक, राजीव त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, जितेन्द्र पाण्डेय, वंशीधर पाण्डेय, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App