सोनभद्र

टैंकर की टक्कर मे तीन घायल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर दरनखांड़ मोड़ के पास टैंकर ने पीआरबी के जवानों और एक युवक को धक्का मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए,सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पीआरबी के जवान नीरज कुमार तथा भीम सिंह दोनों बाइक से सूचना पर दरनखांड़ जा रहे थे। दरनखांड़ मोड़ के पास रुककर सूचना करने वाले को पूछ रहे थे कि रेणुकूट से अम्बिकापुर की तरफ जा रहे टैंकर ने बगल से जोरदार धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गया। धक्के से पीआरबी के दोनों जवान व बगल में खड़ा युवक सौरभ निवासी इकदीरी गंभीर रूप से घायल हो गए।यह देखते ही ग्रामीणों ने बभनी थाने को सूचना दी और टैंकर का पीछा करने लगे। पीछा करते हुए ग्रामीणों ने धनवार बैरियर के पास पकड़ लिया। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बसंतपुर थाने को भी सूचना दे दी थी।उधर तीनों घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों पीआरबी के जवान नीरज कुमार तथा इकदीरी निवासी सौरभ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय भी मौके पर पहुंच गए और घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि टैंकर को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है और आगे की कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App