सोनभद्र

कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए प्रधानपति सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 07 पुरुष एवं 03 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा न्यायालय में पेशी हेतु रवाना किया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 12 मई 2026 को थाना क्षेत्र कोन के विभिन्न गांवों में की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में चन्दा देवी पत्नी अजय कुमार पासवान, पिंकी देवी पत्नी चन्द्रभान पासवान, शान्ति देवी पत्नी अजय कुमार पासवान निवासीगण खेमपुर थाना कोन, अंशु पुत्र चन्द्रजीत, आकाश पुत्र रामदेव, पिन्टू कुमार पुत्र हिरावन निवासीगण निगाई, गुड्डू पुत्र चतरगुन निवासी मिटिहिनियाँ, रामभजन चेरो पुत्र जगेश्वर सिंह निवासी टेवाटन, वीरेन्द्र यादव पुत्र स्व. वेचन यादव निवासी खरौंधी तथा अमरेश यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी झिरगाडण्डी शामिल हैं।
थाना कोन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App