सोनभद्र

कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन पुलिस ने वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त लक्ष्मी नरायण सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्दी, राबर्ट्सगंज थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पिछले लगभग 10 वर्षों से न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम दुद्धी न्यायालय से वारंट जारी था तथा उसके खिलाफ 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी संख्या 1980/01 में धारा 5/26, 41/42 वन संरक्षण अधिनियम, धारा 379/411 भादवि एवं 3 लोक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, हेड कांस्टेबल शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, आरक्षी कुलदीप एवं आरक्षी हरिनारायन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला गाली गलौज करने का आरोप पेयजल संकट से जूझ रहे छापरीडाड़ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन बभनी पुलिस ने पकड़ा दो अंतर्राज्यीय चोर भेजा जेल अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बनारस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोरो ने लाखो के आभूषण पर फेरा हाथ फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान
Download App