सोनभद्र

इमरती कॉलोनी की जलभराव समस्या पर सख्त हुए डीएम, नाले की सफाई के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के किनारे बने नाले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित निर्माण एजेंसी और नगर पालिका अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए नाले की सफाई युद्धस्तर पर कराने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कम से कम पांच अलग-अलग टीमों को लगाकर अगले 10 दिनों के भीतर नाले की पूरी सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन सफाई कार्य की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार को भी सफाई अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की टीमें भी मौके पर लगाई जाएं और पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जाए। डीएम ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान डीएम ने इमरती कॉलोनी में जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे पूरा कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात से पहले क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर पालिका कर्मी एवं निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App