सोनभद्र

आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र मे तेज आंधी तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल गिर गए, जबकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए।
इस आपदा का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। कोन और कचनरवा विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह तक, यानी तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं मोबाइल चार्जिंग, बैंकिंग सेवाएं और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
गांवों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। विशेष रूप से उन घरों में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम निर्धारित हैं और पानी की आपूर्ति बाधित है।
इस बीच कोन विद्युत उपकेंद्र के जेई गजेन्द्र श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग की टीमें लगातार क्षतिग्रस्त पोल और तारों को ठीक करने में लगी हैं, लेकिन भारी नुकसान और कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने के कारण कार्य में बाधाएं आ रही हैं। विभाग के अनुसार, अपेक्षा से अधिक क्षति होने के कारण मरम्मत कार्य में समय लग रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App