सोनभद्र

पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

पिपरी नगर पंचायत के कल्याण भवन में बुधवार को राज्यपल द्वारा मनोनीत सभासदों को माननीय राज्यपाल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में हुआ सम्पन्न। इस अवसर पर प्रभाकर गिरि, प्रमोद जायसवाल, कृष्ण कुमार गौड़, प्रदीप सिंह रानू को उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने खुशी का इजहार किया। शपथ ग्रहण में जिले से चलकर आई भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार जी ने
अपने संबोधन में शारदा खरवार ने इस नियुक्तियों को समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है।
इन से विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। मनोनीत सभासदों से क्षेत्र में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। मनोनीत सभासद इस अवसर पर चेयरमैन ममता अनिल सिंह, उमेश ओझा,पंकज मिश्रा,बृंदावन मौर्या ,उदय नाथ मौर्या, किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App