सोनभद्र

बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने मिठाई बाट खुशी का इजहार किया

अनपरा/सोनभद्र बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने मिठाई बाट खुशी का इजहार किया।

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी इन 3 राज्यो में में प्रचंड जीत के साथ ही अब कुल 17 राज्यों मे बीजेपी की उल्लेखनीय सफलता से कार्यकर्ताओ मे अपार उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला। अनपरा के स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओ ने रेनुसागर बाजार में घूम कर मिठाई वितरण किया।

वरिष्ठ बीजेपी नेता शेषनाथ सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मे बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव मे भी पार्टी सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर रही है।

श्रम प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत विकास, सुशासन और संविधान की विजय है। उन्होने पश्चिम बंगाल मे तृणमूल कांग्रेस की हार को सांप्रदायिकता, अराजकता, गुंडाराज और भ्रष्टाचार की पराजय बताया।

बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने पार्टी की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओ, जनता जनार्दन और समर्थको को दिया। उन्होने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेश सिंह,वरिष्ठ बीजेपी नेता शेषनाथ सिंह,श्रम प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल प्रधान, हेमंत, चंद्र मोहन उपाध्याय, बीजेपी नेता कृष्णा सिंह, सुगुल किशोर, , बबलू जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App