सोनभद्र

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय)

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत, सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बभनी पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना बभनी में पंजीकृत मु0अ0स0-92/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त बसंत (उम्र 29 वर्ष), पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी ग्राम घघरा (चकेलवा), काफी समय से फरार चल रहा था।गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, रात्रि में अभियुक्त को उसके निवास स्थान ग्राम घघरा से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हे0 का0 राम आशीष यादव और आरक्षी सुधीर यादव शामिल रहे।पुलिस ने यह स्पष्ट किया की अपराध करने वाले किसी दशा मे बख्शे नहीं जायेंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी
Download App