सोनभद्र

4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार


बभनी/सोनभद्र (अजीत पांडेय)

अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस ने एक कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता और गैंगेस्टर एक्ट के तहत पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया अभियुक्त बाबूलाल (60 वर्ष), पुत्र शीतल, निवासी ग्राम कुशकर (थाना सनावल, जनपद सरगुजा, छत्तीसगढ़) है। पुलिस के अनुसार, बाबूलाल हत्या के एक मुकदमे में सजायाफ्ता था और वर्ष 2022 से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।वह दिनांक 22 अगस्त 2022 से लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। बभनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात मे अभियुक्त के पैतृक निवास ग्राम कुशकर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव,उप-निरीक्षक तेज बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल दिनेश राम,हेड कांस्टेबल मो० सलीम खान,और आरक्षी आशीष कुमार शामिल रहे।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध कर सीमा पार भागने वाले अपराधियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
Download App