सोनभद्र

विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे विजय उत्सव का आयोजन किया गया

अनपरा/सोनभद्र विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी इन 3 राज्यो में में प्रचंड जीत के साथ ही अब कुल 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय सफलता से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में महावीर चौक से अग्रवाल धर्मशाला तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक विशाल विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लहराते हुए जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा अनपरा बाजार भगवामय हो उठा।

विजय यात्रा का शुभारंभ महावीर चौक से किया गया, जो अग्रवाल धर्मशाला तक पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे बाजार क्षेत्र में मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और आमजन के साथ खुशी साझा की गई।

इस विजय यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाशंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री अरिसूदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव, कृष्णा चौरसिया, कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बल्केश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विकास बैसवार, रितुराज मौर्य, संतोष सिंह, विवेक सिंह, लाल बाबू केशरी, मंडल मंत्री राकेश बैसवार, रतन गुप्ता, मनोज चौरसिया,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनामिका जैसवाल, श्रीमती पुष्पा झा, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी, सभासद रविजित सिंह कंग, अंशु पाल, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, आकाश पाण्डेय, पूर्व मंडल मंत्री कुंदन सिंह, कुंदन जायसवाल, शिव प्रकाश बैसवार, विकास जायसवाल, पवन बैसवार, लाल बाबू गुप्ता, नितेश चौहान, महेंद्र शर्मा,अमर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी समय में भी संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App