सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत

— शादी समारोह से घर वापस लौटते समय बखरिहवां ब्रेकर के पास हुई घटना

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर सोमवार को शाम करीब तीन बजे बखरिहवां ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं जिससे मां बेटी की मौत हो गई। दोनों मां बेटी बखरिहवां एक शादी समारोह से घर वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार रामपति 70 पत्नी लालमन व बसंती 45 पत्नी रामप्यारे निवासी बजडा थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़ की की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।मृतक बसंती के लड़के देवबरन ने बताया कि नानी मेरी मां और मैं तीनों लोग बड़े पिता जी के यहां बखरिहवां शादी में गए थे। शादी संपन्न होने के बाद तीनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बखरिहवां ब्रेकर के पास पहुंचे पीछे बैठीं मेरी नानी और मेरी मां डिसबैलेंस हो गई और बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों लोग ब्रेकर पर गिर गई। घटना होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिए। सूचना पर पीआरबी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों मां बेटी को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मां और नानी की मौत की खबर लगते ही बेटा देवबरन की मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी।वह दहाड़ मारकर रोने लगा।बेटे ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार के लोग नही पहुंच सके थे।बभनी सीएचसी के चिकित्सक डा वेदप्रकाश ने मृतकों का मेमो बभनी थाने में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना बीजपुर थाने को दे दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App