सोनभद्र

एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय सभागार में सोमवार को राज्यपाल की तरफ से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव-नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पूजा देवी, सुमित सोनी, धन्नजय रावत को एसडीएम निखिल यादव ने शपथ दिलाई। सभी सभासदों ने नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, पंकज अग्रहरि बुल्लू सहित समस्त सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमनारायण सिंह मोनू ने किया। अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App