सोनभद्र

दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस ने मंगलवार को पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और बी.एन.एस की विभिन्न धाराओं में पिछले दो महीनों से फरार चल रहे एक दम्पति को महुली गांव में दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गिरदावल पुत्र गंगाराम,नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल निवासी महुली के रूप में हुयी।उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बीजपुर में भारतीय न्याय संहिता एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत था।आरोपी पिछले दो महीने से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने उनके निवास स्थान से दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभीदिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App