सोनभद्र

रनटोला के जंगल में भीषण आग, पेड़-पौधे जलकर नष्ट, जीव-जंतु पलायन को मजबूर

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि
वन प्रभाग रेणुकूट के म्योरपुर रेंज अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थित आश्रम मोड़ से आगे रनटोला के जंगल में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के भीतर तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क किनारे से लेकर जंगल के अंदर तक धधकती रहीं। आग की चपेट में आकर कई बेशकीमती पेड़-पौधे तथा छोटे जंगली वृक्ष जलकर नष्ट हो गए। इसके साथ ही जंगल में रहने वाले विभिन्न जीव-जंतु भी प्रभावित हुए और जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे।
इस घटना से क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। धुएं और गर्मी के कारण आसपास के इलाके का वातावरण दूषित हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि हर वर्ष सरकार द्वारा वनों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए भारी धनराशि खर्च की जाती है तथा कई नियम-कानून भी लागू किए जाते हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की घटनाएं वन संपदा की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं।
घटना के संबंध में म्योरपुर रेंजर जबर सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर आग बुझाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वन दरोगा विद्या पांडेय भी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App