सोनभद्र

सोनभद्र मे बीजेपी को झटका बूथ अध्यक्ष उमेश चौबे का इस्तीफा जिलाध्यक्ष पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले के नौडीहा क्षेत्र में बीजेपी संगठन को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब बूथ संख्या 199 के अध्यक्ष उमेश चौबे ने जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के कथित दुर्व्यवहार से आहत होकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दिया। उन्होने बताया कि 1993 से हम भाजपा से जुड़े है, लेकिन अब इस अध्यक्ष के साथ काम करना संभव नहीं है। उमेश चौबे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि वे अपने बूथ पर एक वरिष्ठ नागरिक के निधन के कारण पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में थोड़ी देर से पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने उनसे नाम पूछा। जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया, आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुए अपमानित किया और कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने को कहा। चौबे ने इस घटना को आत्मसम्मान पर आघात बताते हुए कहा कि वे ऐसे व्यवहार से क्षुब्ध है इसी कारण उन्होंने बूथ अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App