सोनभद्र

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का अवैध बालू खननकर्ताओ ने दुर्व्यवहार कर स्कार्पियो वाहन का निकाला हवा मारपीट का आरोप

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) ओबरा तहसील अंतर्गत रूद्रा माइनिंग लीज के आडं मे तकरीबन एक किलोमीटर दुर स्थान सोन नदी के मीतापुर मे चल रही अवैध बालू खनन की जांच पड़ताल करने गये पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के दुर्व्यवहार कर उनके स्कार्पियो वाहन का हवा निकालने के साथ उनके भाई राजेन्द्र यादव से जमकर मारपीट की गयी है।

बताया जा रहा है की ओबरा तहसील अन्तर्गत महलपुर स्थित रूद्रा माइनिंग का पट्टा है जहा सत्ता पक्ष के जुडे एक चर्चित जन प्रतिनिधी के इशारे पर नियम कायदे को दर किनार कर सोन नदी की मुख्यधारा प्रभावित कर मीतापुर गांव स्थित सोन नदी मे अवैध खनन कर रोजाना सैकड़ो ट्रक प्रतिबंधित मशीन से बालू की निकासी की जा रही थी। इसी सूचना पर पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव उनके भाई राजेन्द्र यादव जांच पड़ताल करने पहुँचे थे तकरीबन दर्जनो की संख्या मे पट्टाधारक के गुर्गे द्वारा घटना को अंजाम दिया गया वही सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची है। वही इस घटना से क्षेत्र मे रोष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App