सोनभद्र

सहज जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप।

बभनी( सोनभद्र) अजीत पांडेय

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन गुरुवार को चैनपुर स्थित सहज जन सेवा केंद्र में फर्जी तरीके से रुपए निकालने का आरोप चकबदरी सानी गांव निवासी ने लगाया है उसने बताया कि आधार कार्ड के द्वारा 8000 रुपए निकाल कर पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चकबदरी सानी गांव निवासी राम रतन पुत्र रंग नारायण ने बताया कि 1 अप्रैल को सहज जन सेवा केंद्र में पैसा निकालने गए थे तो एटीएम से दस हजार रुपए निकला और फिर आधार कार्ड से 8000 रुपए निकालने का अनुरोध किया तो तो संचालक ने अंगूठा लगवाकर बताया कि लिमिट खत्म हो गया है अब आज पैसा नहीं निकलेगा ।और दस दिन राम रतन जब उसी जन सेवा केंद्र पर पहुंच कर आधार कार्ड से पैसा निकालने गए डुबोता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है वह घबराकर बभनी स्थित स्टेट बैंक शाखा में जाकर खाता संख्या 44908676354 का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि कल ही जन सेवा केंद्र संचालक के पत्नी के खाते में 8000 रुपए ट्रांसफर किया गया है ।पीड़ित जब वापस जन सेवा केंद्र संचालक राकेश के पास गया और बताया तो उसने सीधे इनकार कर दिया जिससे पीड़ित राम रतन न्याय की गुहार के लिए बभनी थाना में लिखित तहरीर देकर गुहार लगाई है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिक करवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App