सोनभद्र

खतौनी में नाम सुधार को लेकर फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत खेमपुर में कैंप का आयोजन किया गया, जहां किसानों की खतौनी में नाम व आदेश से जुड़ी त्रुटियों का सुधार किया गया।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विकास भारती त्रिपाठी ने बताया कि कोन ब्लाक में करीब 18 हजार किसानों की खतौनी में नाम या अन्य त्रुटियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री लंबित थी। सरकार द्वारा कैंप लगाए जाने के बाद अब तक लगभग 12 हजार किसानों का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तय समय के भीतर सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली जाएगी।
वहीं, कैंप का निरीक्षण कर रहे सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील पाल ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्य में राजस्व विभाग का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की समस्या कैंप में हल नहीं हो पाती, वे खंड विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
कैंप में ग्राम प्रधान सरफराज अली, अभिषेक सिंह, श्रीनिवास, गुड्डू, छोटू सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App