सोनभद्र

ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, इलाज के दौरान मौत

बभनी/सोनभद्र (अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र बभनी आसनडीह मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 6.30 बजे राजदेव 32 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी गायदह आसनडीह परसाटोला बाजार से बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह आसनडीह बाजार के पास पुलिया से आगे पहुंचा तो छत्तीसगढ़ से आर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी दिया जिससे दूर जा गिरा । टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण इकट्ठा हो । देखा कि ट्रक के बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया है टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना घर वालों को दी गई। ग्रामीणों की मदद से से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई।इसकी सूचना देवलतिया के हुई तो रो रो कर बुरा हाल हो गया।राज देव के दो लड़के दो लड़कियां हैं। पुलिस को इस की सूचना दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले को पंजीकृत कर ट्रक की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App