सोनभद्र

विषाक्त पदार्थ सेवन से दो युवक अचेत, सीएचसी में भर्ती

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त पदार्थ के सेवन से दो युवक अचेत हो गए। दोनों को परिजनों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़वा गांव स्थित मनरुटोला में सोमवार की रात करीब 10 बजे तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए दिल्ली निवासी 28 वर्षीय उमेश ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों व मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव के पतखिरना टोले की है। यहां सोमवार की रात परिजनों द्वारा बाइक चलाने से मना किए जाने पर 18 वर्षीय कृपाशंकर (पुत्र रामनारायण) ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App