सोनभद्र

बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिरसोती ने यंग बॉयज को हराया किया अगले चक्र में प्रवेश

बीजपर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर गैरेज के मेला प्रांगण के बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को छः मैच खेले गए पहला मैच सिरसोती थंडर और यंग बॉयज के बीच खेला गया सिरसोती थंडर में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसोती थंडर ने निर्धारित 8ओवर में 74 रन बनाए । 75 रनों के पीछा करने उतरी यंग बॉयज मात्र 70 रन ही बना पाई और सिरसोती थंडर ने 4रनों से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब परेज को मिला।
दूसरा मुकाबला बीजपुर नाइट राइडर्स और चेतवा के मध्य खेला गया। जिसमें चेतवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर नाइट राइडर्स के खिलाड़ी 6.2 ओवर में 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब आकाश केसरी को दिया गया जिन्होंने दो ओवर में 6 रन देखकर दो विकेट झटका।

तीसरा मुकाबला डोडहर वर्सेस जरहा बॉयस के बीच खेला गया। जिसमें जरहा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडहर ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर52 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरहा ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 37 रन बनाएं ।इस प्रकार इस मुकाबले में डोडहर विजयरी रही।मैन ऑफ द मैच का खिताब विनोद को दिया गया ।जिन्होंने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 गेंद में 15 रन बनाए तथा दो ओवर में दो रन देकर 9 विकेट झटके।
चौथा मुकाबला डेडली डायनामाइट और बीजपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बीजपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेडली डायनामाइट ने 7.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 58 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 7.2 ओवर में 41 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब दिवाकर को दिया गया जिन्होंने 1.02 ओवर में तीन रन देकर चार विकेट झटके।
पांचवा मुकाबला रिहंद बॉयज और स्टार 11 के बीच खेला गया। जिसमें टॉस रिहंद बॉय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 93 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की पूरी टीम 6.3 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मैन ऑफ द मैच का किताब मक्कुल खान को दिया गया। जिन्होंने 14 गेंद में 27 रन बनाए तथा एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके।

छठा मुकाबला सिरसोती वॉरियर्स और गैरेज के बीच खेला गया। जिसमें जिसमें गैरेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 71 रन बनाएं।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसोती वॉरियर्स 7.2 ओवर में 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई मैन ऑफ द मैच का किताब सचिन को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में मुक्कुल खान और मुकेश पाल स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल ने निभाई।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशाल सोनी, निशु जायसवाल, प्रिंस,हिमांशु,प्रतीक दुर्गेश अमन के साथ कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App