सोनभद्र

पापा मम्मी हमें पढ़ाओ स्कूल में चलो नाम लिखाओ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बच्चों के गगनभेदी नारों के साथ रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा,हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर करें पढ़ाई, पापा मम्मी हमको पढ़ाओ स्कूल में चलो नाम लिखाओ जैसे नारों के साथ बच्चों की स्कूल चलो रैली नेमना के पनीकान बस्ती होते हुए भांटाबारी टोले तक पहुंची जहां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए रैली में प्रतिभाग़ किया गया । पूरा क्षेत्र स्कूल चलो के नारों से गूंज उठा।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम ने कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिखा कर विद्यालय भेजें । विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम वैश्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित परिषदीय एवं कंपोजिट विद्यालय सभी संसाधनों से परिपूर्ण हो चुके हैं । विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संसाधन सरकारी विद्यालयों को बेहतर बना रहे हैं अतः अभिभावक भी अपना दायित्व निभाते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला कर समय पर विद्यालय भेजें। इस दौरान टोला में पड़ने वाले घरों में बच्चों के अभिभावकों से भी शिक्षकों द्वारा बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया । स्कूल चलो रैली में शिक्षक मनोज कुमार दुबे ,ज्वाला प्रसाद, दिग्विजय सिंह यादव, शिक्षिका उर्मिला विश्वकर्मा अभिभावक ग्रामीण सुशील कुमार गुप्ता ,चंद्रिका वैश्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App