सोनभद्र

कोन अस्पताल में डॉक्टरों की मांग को लेकर जन आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों की हुंकार

कोन – सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)

कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जन आंदोलन तेज हो गया है। महिला डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्राम पंचायत खेत कटवा चौराहे पर जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आनन्द पटेल दयालु ने किया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

अभियान के बाद एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों ने पैदल मार्च करते हुए “अस्पताल में महिला डॉक्टर और हड्डी के डॉक्टर नियुक्त हो” और “यह क्षेत्र का अधिकार है, हमें मिलना चाहिए” जैसे नारे लगाए।
इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी को इलाज के लिए 70 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कोन अस्पताल में आवश्यक डॉक्टरों की नियुक्ति होने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने भी समर्थन जताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

अभियान में विकास कुमार गौड़, सत्यनारायण पटेल, चंद्रशेखर पटेल, प्रदीप भारती, श्यामा प्रसाद पटेल, राम विश्वास, रामनाथ पटेल, डॉ. गजाधर, राम बदन, देवदत्त कनौजिया, गुलजारी देवी, सविता देवी, जसोधा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार जारी रहेगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App