सोनभद्र

ओवरलोडिंग पर सख्ती दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस का कड़ा एक्शन 5 गिरफ्तार 2 स्कार्पियो सीज

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता व धमकी देने के आरोप में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो स्कार्पियो वाहनों को सीज किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा यह कारवाई किया गया है।
पहला प्रकरण 28 मार्च की रात करीब 10 बजे एक स्कार्पियो (UP64AQ4787) में सवार लोगों ने चेकिंग कर रहे अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और ओवरलोड वाहनों को छोड़ने का दबाव बनाया। सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए जयदेव पाण्डेय, हिमांशु, विकास सिंह व बबलू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल तिवारी फरार हो गया। वाहन को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे प्रकरण में इसी रात लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे एक ओवरलोड वाहन की चेकिंग के दौरान वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह ने स्कार्पियो (UP64AS2100) से पहुंचकर अधिकारियों से गाली गलौज व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक दिनानाथ, हेड कांस्टेबल नंदलाल, जयराम राय, कांस्टेबल रमेश कुमार व रुपेश कुमार शामिल रहे। कोतवाल राम स्वरूप वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, अधिकारियों से अभद्रता करने और अवैध खनन ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App