सोनभद्र

टेट निर्णय के विरोध में दिल्ली कूच का ऐलान सोनभद्र में शिक्षकों की बड़ी बैठक सुभाष तिवारी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक राबर्ट्सगंज के कम्हारी में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, मण्डलीय मंत्री मिर्जापुर मंडल अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर शान मुहम्मद, जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर एवं ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रभूषण उपाध्याय उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी ने की, जबकि संरक्षक लल्लन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा RTE एक्ट 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता का निर्णय अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार इसके विरोध में आंदोलन कर रहा है और इसी क्रम में 4 अप्रैल को दिल्ली में देशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूरे देश के शिक्षक शामिल होंगे। मण्डलीय मंत्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा है। यदि 4 अप्रैल के आंदोलन में सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रभूषण उपाध्याय ने कहा कि इस आंदोलन में अन्य राज्यों के शिक्षक संगठन भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे, जिससे दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा और सरकार को शिक्षकों की बात माननी पड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि सोनभद्र के सभी शिक्षक संगठन के साथ एकजुट हैं और हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र का शिक्षक संगठन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा और 4 अप्रैल के दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले से अधिक से अधिक शिक्षक भाग लेंगे। बैठक में इंदु सिंह, राजेश प्रेमी, हृदेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिवशंकर, विद्यासागर, अनिरुद्ध यादव, यतिनंदन, राजप्रताप, राजबहादुर, सुरेंद्र, रजनीश, बृजबाला, सुमन शर्मा, राममूर्ति, सुरेन्द्र, अमिय, यशपाल, बीएन सिंह, प्रीति, मधुबाला, बिंजू, सरिता, सरोज सहित सैकड़ों शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App