सोनभद्र

सीएचसी अधीक्षक से दुर्व्यवहार करने वाला प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार

दुद्धी,सोनभद्र(मदनमोहन तिवारी)कस्बा के रामनगर मंडी समिति के नजदीक संचालित नेशनल हॉस्पिटल के संस्थापक द्वारा सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम से दुर्व्यवहार के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर,जेल भेज दिया।
घटना के संबंध में डॉ शाह आलम ने पुलिस को सौंपे गये तहरीर में कहा है कि नशे में धुत नेशनल हॉस्पिटल का संस्थापक अनुज उर्फ अनूप मौर्या निवासी कादल द्वारा 24 मार्च 2026 की रात्रि करीब सवा ग्यारह बजे दुद्धी सीएचसी में पहुंचकर मरीजों को बहला फुसलाकर अपने निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसका विरोध ड्यूटी पर तैनात सीएचसी कर्मचारी करने लगे तो अनूप मौर्या कर्मचारियों से गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतर आया।कर्मचारियों ने इसकी सूचना हमें दी तो मैं हॉस्पिटल पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने मेरे साथ भी अपशब्दों का प्रयोग किया और देख लेने की धमकी देते हुए, मारपीट का प्रयास करने लगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को असुविधा उत्पन्न होने लगी। डॉ आलम ने यह भी कहा है कि गत कई माह से सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए आरोपी अनूप द्वारा मरीजों को बहला फुसलाकर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ माह पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ विनोद के साथ भी उसने अभद्रता व गाली गलौज की थी। जिसकी पहले भी शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App