सोनभद्र

सनातन एकता सेवा संघ ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान


रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सनातन एकता सेवा संघ द्वारा अपने पदाधिकारियों में से रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र के मनोनीत सभासदों के सम्मान में आई.सी.एच. मॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित/मनोनीत सभासद आशीष मिश्रा एवं प्रदीप सिंह रानू का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक मिथिलेश मिश्र पंकज ने कहा कि सभासद क्षेत्र के विकास की धुरी होते हैं। उनसे अपेक्षा है कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं, संघ के सचिव अभय सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा से समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी जनसेवा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी मनोनीत सभासदों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर मनोज त्रिपाठी ‘बाबा’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रेणुकूट भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ल,अवधेश मिश्रा,सौरभ सिंह ,सूरज सिंह, प्रदीप सिंह पिंटू, सौरभ सिंह, वीर बहादुर सिंह, अवधेश मिश्रा, ऋतिक पांडेय, प्रभु सिंह कृष्णकांत चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App