सोनभद्र

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पुर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा ब्लाक के ब्लाक सभागार में सोमवार के दिन वर्तमान भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के उपलब्धियों के उपलक्ष में ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी नगवां अनील सिंह के द्वारा किया गया।संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बाल विकास परियोजना विभाग विकास खंड नगवां आदि विभागों के द्वारा प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाया गया एवं सरकार की उपलब्धियां पर परिचर्चा की गई । उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एवम् सतत् संबृद्धि के ऊपर प्रकाश डालते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि समाजिक कल्याण एवं विकास की योजनाओं को नगवां के सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचाया जा रहा है सरकार के अनेक योजनाओं से ग्रामीणजन निरंतर लाभांवित हो रहे है बेसिक शिक्षा की ओर से मेघा सौनकिया, रविकांत मौर्य, एवं संजय जायसवाल के शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। बाल विकास परियोजना से आंगनवाड़ी अनुराधा सिंह, इंद्रावती, इंदू देवी एवं पूजा सिंह इत्यादि तथा एन आर एल एम से गीता, पूनम, एवं सुनीता आदि ने आजीविका मिशन के उत्पादों को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर देवी सिंह, महेश पटेल, पन्नालाल ,प्रंसात सिंह, रमाकांत, चंद्रभान सिंह ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App