सोनभद्र

नव निर्वाचित भाजपा जिला महामंत्री का बभनी आगमन पर भव्य स्वागत ।कार्यकर्त्ताओं ने गांजे बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत

बभनी सोनभद्र अजित पाण्डेय

बभनी में दिन रविवार को नव निर्वाचित भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार और जिला मंत्री सुषमा गौड़ का कार्यकर्ताओं ने गांजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।बभनी प्रथम आगमन पर दोनों पदाधिकारियों ने जनता और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया ।कार्यकर्ताओं ने गांजे बाजे ढोल बजाकर फूल माला पहना कर जिंदाबाद का नारा लगाकर जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर लोगो का अभिवादन किया ।स्वागत समारोह के बाद बभनी स्थित पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ।बैठक मेंजिला महामंत्री शारदा खरवार ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी पूरी तरह ईमानदारी से निभाऊंगी और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने के लिए लग जाए ।उन्होंने कहा कि भाजपा के हर एक कार्यकर्ता की परेशानी हमारी परेशानी होगी उसे हर प्रकार से दूर किया जाएगा ।जिला मंत्री सुषमा गोंड ने कहा कि जब हम लोग पूरी निष्ठा समर्पित भावना से संगठन को मजबूत करेंगे तभी संगठन मजबूत होगा और उन्होंने कहा कि संगठन के हर एक कार्यकर्ता डोर तो डोर जाकर भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए और उनकी समस्या को सुन कर निदान कराए ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा,द्वारिका गुप्ता ,रामेश्वर शर्मा ,युगल किशोर चतुर्वेदी,चिंता मणि दुबे ,अरुण सिंह खरवार ,जदुवीर सिंह ,राधेश्याम गुप्ता ,लक्ष्मी प्रसाद ,सुखवंती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App